तनाव में चल रहा था सोनू, बाइक की टक्कर से दो लोगों की हो गई थी मौत
मृतक सोनू काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। क्योंकि गत 16 जनवरी 2023 को बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सरस्वती हॉस्पिटल के सामने उसकी बाइक से स्कूटी सवार प्रवीण उर्फ पप्पू (50) पुत्र हरिकिशन और प्रदीप उर्फ सतीश (60) पुत्र भंवर सिंह निवासी सिनौली की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक अलग-अलग परिवार से थे और दोनों स्कूटी से गांव के ही संत कुमार शर्मा की बेटी की शादी में बड़ौत कन्यादान देने जा रहे थे। तभी तेज गति से बड़ौत से बाइक पर अपने घर शबगा जा रहे सोनू ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में सोनू भी घायल हुआ था और उसे भी राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन जब सोनू को पता चला कि उसकी बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, वह अस्पताल से भाग गया था।
यह भी पढ़ें: उजाड़ गया परिवार: न रही चेहरे की हंसी और न तीन जिंदगियां, पत्नी-बेटियों की मौत से सदमे में पति, हर कोई भावुक
क्लेम का नोटिस आने पर तनाव में रहने लगा था सोनू
मृतक के चाचा ग्राम प्रधान विनोद पंवार ने बताया कि बाइक से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत के बाद मृतक प्रवीण और प्रदीप निवासी सिनौली के परिजनों ने सोनू को मुआवजे के लिए 50 लाख का नोटिस भी भिजवाया था, तभी से वह तनाव में रहने लगा था।