बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में रखा सरिया बंदरों ने गिरा दिया, जो हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गया। वहीं, इसकी चपेट में आने से किशोरी झुलस गई। यही नहीं मकान में भीषण आग लग गई, जिससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।