फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा की रैली रोक कर जब्त कीं साइकिलें, कार्यकर्ताओं की अफसरों से नोकझोंक, जमकर हंगामा

Tue, 31 Aug 2021 11:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पुलिस ने सपा की साइकिल रैली रोककर उनकी साइकिलें जब्त कर लीं। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस रैली निकालने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में बिना अनुमति साइकिल रैली निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। रैली के लिए बुलाए गए डीजे संचालक को खदेड़ दिया और कुछ साइकिलें भी जब्त कर ली। इसे लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस के जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने फिर से साइकिल रैली निकाली। उधर, पुलिस के आला अफसरों का कहना है कि बिना अनुमति साइकिल रैली निकालने वालों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के ‘हर बूथ पर यूथ’ अभियान के तहत मंगलवार को सपा कार्यकर्ता पूर्वी यमुना नहर स्थित जेएस फार्म हाउस पर साइकिल रैली निकालने के लिए एकत्र हुए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बिना अनुमति रैली न निकालने की बात कही। साथ ही कुछ साइकिलें जब्त कर ली और रैली में बुलाए गए डीजे वालों को फटकार लगाते हुए खदेड़ दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर शिव प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को रैली निकालने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लौट गए। 

साइकिल रैली निकालने वालों की हो रही पहचान
वहीं पुलिस के जाने के बाद ही सपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालना शुरू कर दिया। रैली जेएस फार्म हाउस से शुरू होकर यह यात्रा छपरौली रोड, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, कोताना रोड, मुख्य बाजार, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, बिनौली रोड समेत शहर के सभी मार्गों से होते हुए मधुर मिलन पर आकर समाप्त हुई। उधर, इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि बिना अनुमति साइकिल रैली निकालने वालों की पहचान की जा रही है। पहचाने जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं की ओर से साइकिल रैली की कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी। यदि बिना अनुमति साइकिल रैली निकाली गई है तो वह नियम विरुद्ध है। सीओ से बातचीत कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले यह यात्रा सभी जगह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर निकाली जा रही है। प्रदेश में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, बिजली समस्या, गन्ना भुगतान आदि बिंदुओं पर यह यात्रा निकाली जा रही है। सरकार हर आवाज को दबाना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - अमित तोमर, जिलाध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें