कांग्रेस के एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस नेता एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस में घमासान मचा है। वहीं वीडियो में दिख रहे नेता ने इसे राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताते हुए एडिट करके वायरल करने की बात कही है।
एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस अश्लील वीडियो में कांग्रेस का एक नेता दिखाई दे रहा है। उसके साथ वीडियो में एक युवती है और दोनों अश्लील बातचीत भी करते हैं। इस वीडियो के आने के बाद उस कांग्रेस नेता ने सफाई देते हुए कहा कि वह उसका वीडियो नहीं है। जिले में उसके काफी राजनीतिक विरोधी हैं, जो बदनाम करना चाहते हैं। इसलिए ही एडिट करके यह अश्लील वीडियो जारी किया गया है।
उसका कहना है कि उसने मौखिक तौर पर पुलिस से वीडियो वायरल करने वाले का पता लगाने के लिए कहा है। हालांकि कांग्रेस नेता ने पुलिस में अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है। इस मामले में कांग्रेस के अन्य कई नेताओं का कहना है कि इस तरह का कोई वीडियो जानकारी में नहीं है। वीडियो को लेकर जांच कराई जाएगी। उसके बाद अगला कोई कदम उठाया जाएगा।
ये बोले एसपी
कांग्रेस नेता के अश्लील वीडियो के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के पास कोई शिकायत भी नहीं आई है। कोई शिकायत आती है तो उसके आधार पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी