फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बागपत भाजपा का पूर्व जिला मंत्री सतपाल उपाध्याय गिरफ्तार, लाखों की धोखाधड़ी और शव पर पथराव का मामला

Fri, 01 Nov 2024 08:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

देवी चौक मोहल्ले के सोनू ने आरोप लगाया कि उसने सतपाल उपाध्याय के पास कमेटी डालकर आठ लाख रुपये इकट्ठे किये थे। पिता के इलाज के लिए रुपये मांगे लेकिन उसने नहीं दिए। पिता की मौत हो गई, शव लेकर उसके घर पहुंचे तो हमला कर दिया।
विज्ञापन
सतपाल उपाध्याय को पुलिस ने खास ट्रीटमेंट दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धोखाधड़ी और शव रखकर धरना देने वालों पर पथराव करने के आरोपी भाजपा के पूर्व जिलामंत्री सतपाल उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस दौरान सतपाल को पुलिस ने वीआईपी ट्रीटमेंट दिया। कार में बड़े सम्मान के साथ लाया और ले जाया गया।
विज्ञापन

शहर के देवी चौक मोहल्ले में रहने वाले सोनू ने 23 अक्तूबर को कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। सोनू ने आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा के जिला मंत्री सतपाल उपाध्याय के पास कमेटी डालकर आठ लाख रुपये इकट्ठे किये थे। उन्होंने बहन की शादी के लिए रुपये मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया।

इसके बाद पिता हीरालाल के बीमार होने पर उपचार कराने के लिए रुपये नहीं दिए। इसके चलते उसके पिता की मौत हो गई। वह अपने पिता का शव लेकर रुपये मांगने पहुंचा तो उन पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद शव रखकर लोगों ने भाजपा नेता के घर के बाहर धरना दिया। 
इस प्रकरण के बाद भाजपा ने जिला मंत्री को पद से हटा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान भाजपा के पूर्व जिलामंत्री सतपाल उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका बेटा नीरज, विशाल और पत्नी कृष्णा फरार है। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि आरोपी सतपाल उपाध्याय को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पैठ में दुकानदारों से वसूली करते हुए पकड़ा
भाजपा नेता सतपाल उपाध्याय कई दिन से फरार चल रहा था। उस पर शुक्रवार को यहां लगने वाली साप्ताहिक पैठ में पर्ची काटने का नगर पालिका से ठेका है। शुक्रवार को साप्ताहिक पैठ में पर्ची काटकर रुपये वसूल रहा था। तभी कुछ लोगों ने सतपाल उपाध्याय का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता को साप्ताहिक पैठ से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें