पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि सोमवार को उसकी पांच वर्षीय बेटी और बहन व मौसी की तीन बेटियां (जिनकी उम्र चार, छह और सात वर्ष है) घर के बाहर गली में खेल रही थीं। तभी गांव का ही सागर वहां आया और चारों बच्चियों चाऊमीन खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
आरोप लगाया कि सागर ने चारों बच्चियों को एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर चारों बच्चियों की पिटाई की। बच्चियों के रोने और शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घर आकर उन्हें जानकारी दी। उन्होंने कमरे के बाहर जाकर दरवाजा खुलवाने के लिए हंगामा किया तो आरोपी सागर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस मामले में बिनौली पुलिस का कहना है कि आरोपी सागर की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें...
Meerut: बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी व बेटे की हत्या में बहनोई दोषी, दुपट्टे से घोंटा गला, कोर्ट ने दी ये सजा