फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: दस्तावेज लेखक व पेंटर के खोखे में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म होने से बिगड़े हालात

Fri, 05 Nov 2021 12:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में दो खोखों में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। वहीं आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म होने से हालात बिगड़ गए।
विज्ञापन
बागपत में दो खोखों में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत शहर में दीपावली की रात को नगर में कोर्ट रोड पर डाकखाने के पास दस्तावेज लेखक बिशंभर दयाल व अय्यूब अली के खोखे में आग लग गई। खोखे में आग लगी देखकर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बावजूद वहां फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद पहुंची, जिससे आगे काफी बढ़ गई। आग से डाकखाने में लगा एसी व विद्युत मीटर भी जल गए। 

विज्ञापन


वहीं फायर ब्रिगेड कर्मियों ने एक घंटे बाद पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया तो कुछ देर बाद ही पानी खत्म हो गया, जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की इस लापरवाही के कारण आग नहीं बुझ सकी और दस्तावेज लेखकों के खोखे के पास में पेंटर के खोखे तक भी आग पहुंच गई। इससे खोखे में रखी कई मशीन व अन्य सामान जल गया। 

यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की लापरवाही को देखकर लोग भड़क गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया। वहीं हंगामा कर रहे लोगों की फायर ब्रिगेड व पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लोगों को किसी तरह से शांत कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें 

बताया गया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है। हालांकि पटाखे की चिंगारी व शॉटसर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें