फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी, जानें क्या है वजह

Fri, 20 Sep 2024 09:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

राकेश टिकैत को धमकी देने वाली कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को दी गई है। आरोपी राकेश के भारत में बांग्लादेश जैसे हालात वाले बयान से खुद को नाराज बता रहा है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को फोन कर सुन्हेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने चेहरे पर तेजाब फेंकने या फिर जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की धमकी दी। भाकियू के जिला प्रवक्ता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भाकियू के बागपत जिला प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 19 सितंबर की रात में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को सुन्हेड़ा गांव का राजवीर बताया। जिसने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को जूते मारने और चेहरे पर तेजाब या जहरीला पदार्थ डालकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति पहले भी फोन कर जान से मारने की धमकी दे चुका है और किसी पंचायत या रास्ते में हमला भी कर सकता है। उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि भारत कैसे बन जाएगा बांग्लादेश
इसकी ऑडियो भी भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पास है। राकेश टिकैत को धमकी देने वाले ने बांग्लादेश जैसे हालात होने वाले बयान को लेकर विरोध जताया। साथ ही बाहर से फंडिंग होने, किसानों और एक जाति को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष उसको बार-बार तमीज से बात करने के लिए बोलते रहे, लेकिन वह अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें