मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा किया।
- फोटो : amar ujala
बागपत जनपद में बालैनी क्षेत्र के दौलतपुर गांव में नाली से कूड़ा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।