बागपत में पकड़ा गया तेंदुआ
- फोटो : Amar Ujala
आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि बाद में मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई।
फंदे की बात तो नकारता रहा वन विभाग
वन विभाग फंदे की बात को नकार रहा है, लेकिन लोगों का आरोप है कि कुछ लोग सेह, सूअर को मारने के लिए फंदे का प्रयोग कर रहे हैं। इसी फंदे में तेंदुआ फंसा होगा। जहां पर तेंदुआ फंसा था वहां पर एक तार में क्लच वायर को बांधा गया था। यहां पर खाई थी।
वन विभाग की टीम मौके पर भेजी है, यदि सूचना सही मिली तो मौके पर तेंदुएं को रेस्क्यू करने के लिए टीम को भेजा जाएगा।
- सुनेन्द्र सिंह रेंजर बड़ौत।