फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गदर-2 के शो में भिड़े दो गुट, हॉल के अंदर ही चले जमकर लात-घूंसे, दर्शकों में मची अफरा-तफरी

Mon, 14 Aug 2023 05:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : गदर-2 के शो में दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान हॉल के अंदर ही जमकर लात-घूंसे चले, जिससे दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बागपत में गदर 2 शो के दौरान भिड़े दो गुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में नगर के आई म्यूजिका मल्टीप्लेक्स में बॉलीवुड फिल्म गदर-2 के एक शो के दौरान दर्शकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे फिल्म देखने आए अन्य दशकों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मारपीट का यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मिनट के इस वीडियो में दर्शकों का एक गुट दूसरे गुट के दो-तीन युवकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई करता नजर आ रहा है। इस दौरान फिल्म देखने आए दर्शकों में भी अफरा-तफरी मच गई।

वहीं, मौके पर मौजूद किसी दर्शक ने घटना का वीडियाे बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में मल्टीप्लेक्स के मैनेजर सुधाकर ने बताया कि गदर-2 फिल्म के पहले ही दिन शनिवार को कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर फिल्म का शो देखने चले आए और अंदर हंगामा करने लगे।

यह भी पढ़ें: UP: बागपत में शॉर्ट सर्किट से चौधरी फोम हाउस में लगी आग, एक करोड़ का सामान नुकसान
विज्ञापन

उधर, दूसरे दर्शकों ने पहले उन्हे शांत रहने को कहा, मगर जब वह नहीं माने तो मारपीट शुरू हो गई। हालांकि जब तक मल्टीप्लेक्स के गार्ड अंदर पहुंचे, तब तक मामला शांत हो चुका था। उधर, इस मामले में कोतवाली में भी कोई तहरीर नहीं दी गई। 

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में अलग-अलग जगह पकड़े गए दो गुलदार, हमले से वन विभाग का चालक गंभीर रूप से जख्मी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें