फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत नजारा: पुरामहादेव मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचा सांप, शिवलिंग को छूकर वापस गया, देखने के लिए लगी भीड़

Mon, 14 Aug 2023 05:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। बताया गया कि मंदिर में गर्भ गृह में अचानक से एक सांप पहुंच गया। वहीं, शिवलिंग को छूकर सांप वापस चला गया।
विज्ञापन
पुरामहादेव मंदिर में गर्भ गृह में पहुंचा सांप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बालैनी में पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को गर्भ गृह में सांप पहुंच गया जो शिवलिंग को छूकर वापस चला गया। वहीं, सोमवार को मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के पहुंचे श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बागपत में शॉर्ट सर्किट से चौधरी फोम हाउस में लगी आग, एक करोड़ का सामान नुकसान

पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। मंदिर में सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह में सोमवार को लगभग पौने दस बजे अचानक से सांप पहुंच गया जो शिवलिंग को छूने के बाद गर्भ गृह से वापस चला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में अलग-अलग जगह पकड़े गए दो गुलदार, हमले से वन विभाग का चालक गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस तैनात रही। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें