Baghpat News: बागपत के हिलवाड़ी गांव में बिजली मैकेनिक चंद्रपाल कश्यप ने बबलू का कूलर दुरुस्त किया था। मगर वह दोबारा खराब हो गया। इस पर कहासुनी के बाद बबलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर चंद्रपाल को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
1 of 6
चंद्रपाल की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत के हिलवाड़ी गांव में ठीक कराने के बावजूद कूलर दोबारा खराब होने पर हुई कहासुनी के बाद बिजली मैकेनिक चंद्रपाल कश्यप (28) की हत्या कर दी गई। वह गांव में तालाब के पास पड़ा मिला तो परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। वे बाइक पर शव रखकर हिलवाड़ी ले गए। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए और पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस से कार्रवाई की मांग करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हिलवाड़ी गांव निवासी चंद्रपाल अपने घर में ही बिजली के उपकरण सुधारने की दुकान करता था। उसके भाई बिंदर ने बताया कि चंद्रपाल की दुकान से गांव के ही बबलू ने सामान खरीदा था। चंद्रपाल ने बबलू का कूलर भी ठीक किया था। इसलिए बबलू पर चंद्रपाल के 1500 रुपये बाकी थे। आरोप है कि सोमवार शाम बबलू ने चंद्रपाल को फोन करके 1500 रुपये लेने के लिए तालाब के पास बुलाया तो चंद्रपाल वहां पर चला गया। कूलर दोबारा खराब होने को लेकर बबलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर चंद्रपाल के साथ गाली-गलौज की और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसे तालाब के पास ही पड़ा छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
3 of 6
चंद्रपाल की हत्या पर एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गांव के लोगों की सूचना पर आए परिजन चंद्रपाल को उठाकर सीएचसी बड़ौत में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहां पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंद्रपाल के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी में आए पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ नोकझोंक हो गई। इस पर भड़के परिजनों ने शव उठाया और बाइक पर रखकर वापस हिलवाड़ी गांव ले गए। तभी पुलिसबल के साथ अधिकारी भी वहां पहुंचे। उन्होंने किसी तरह बिजली मैकेनिक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
4 of 6
हंगामा करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
छह माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
बिंदर ने बताया कि उसका भाई चंद्रपाल परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि दोनों भाई और पिता मजदूरी करते हैं। बिंदर की दो साल पहले शादी हुई थी, जिसकी पत्नी ने छह माह पहले बेटी को जन्म दिया था। चंद्रपाल की हत्या से छह माह की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
5 of 6
गिरफ्तारी की मांग।
- फोटो : अमर उजाला
हिलवाड़ी गांव में पुलिस तैनात
हिलवाड़ी गांव में बिजली मैकेनिक चंद्रपाल की हत्या के बाद कई घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हत्या के बाद कश्यप समाज के लोग कोतवाली में डेरा डालकर बैठ गए। सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप समेत अन्य कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
ये बोले एएसपी
कूलर ठीक कराने के बाद दोबारा खराब होने पर बिजली मैकेनिक के साथ बबलू का विवाद हो गया। इसी विवाद में हत्या की गई। प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी बबलू की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी