महिला शक्ति को बढ़ावा मिलेगा
महिलाओं को राजनीति व टिकट में भागीदारी मिलनी चाहिए। इससे महिला शक्ति को बढ़ावा मिलेगा। वे राजनीति में आकर महिला उत्थान समेत उनकी बेहतरी के लिए काफी कार्य कर सकेंगी।-ममता यादव
महिलाओं को राजनीति में आगे लाएं
महिला ही महिलाओं की समस्याओं को बेहतर तरीके समझ सकती है। महिलाओं को राजनीति में आगे लाना चाहिए। इस पर सभी पार्टियों को ध्यान देना चाहिए। जिससे महिला जनप्रतिनिधि बनकर बेहतर कार्य कर सकें।-नेहा शर्मा
चुनाव में उतारा जाए
जब महिला देश की प्रधानमंत्री बन सकती है तो अब भी महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए चुनाव में उतारा जाना चाहिए। क्योंकि जब महिलाएं जनप्रतिनिधि होंगी तो वह महिलाओं के लिए बेहतर कार्य करेगी। शालू
ज्यादा से ज्यादा टिकट दें
महिलाएं सभी क्षेत्र में देश के लिए कार्य कर रही हैं। ऐसेे में राजनीतिक क्षेत्र में भी कदम बढ़ाना चाहिए। इसके लिए राजनीतिक दलों को भी ध्यान रखना चाहिए कि हर चुनाव में महिलाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा टिकट तय किए जाए।-बबीता चौधरी