इसके साथ ही सुमित की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई थी और उसका झंकार गली में हनुमान मंदिर के पास मकान, गर्ग एंक्लेव में एक मकान, नौरोजपुर रोड पर करीब डेढ़ हेक्टेयर जमीन जब्त करके सील लगा दी गई थी। उसकी करीब एक करोड़ नौ लाख 31 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। अब पड़ोसियों ने देखा कि सुमित पंजाबी के झंकार गली व गर्ग एंक्लेव के मकान के ताले टूटे हुए हैं और वहां से सामान चोरी किया गया है। इसकी जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को जांच करने के आदेश दिए।
यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात
सुमित पंजाबी एक बड़ा अपराधी है, जिसके मकान में चोरी की जानकारी मिली है। इसमें कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए है। जिससे यह पता लग सके कि अगर चोरी हुई है तो उसमें सुमित पंजाबी शामिल है या किसी अन्य ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
- नीरज कुमार जादौन, एसपी