फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महंत को बंधक बनाकर मठ और मंदिर में लाखों की डकैती, हथियारों से लैस होकर आए थे बदमाश

Mon, 23 Aug 2021 12:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में हथियारों से लैस बदमाशों ने मंदिर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में अमीनगर सराय के कमाला-चिरचिटा मार्ग पर भेंडीनाथ मठ व मंदिर में रविवार रात छह बदमाशों ने डकैती डाली। महंत को बंधक बनाकर करीब चार लाख रुपये की नकदी और सामान लूट लिया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में कमाला-चिरचिटा मार्ग पर भेंडीनाथ मठ व मंदिर है, जहां महंत अन्नूनाथ रहते हैं। महंत अन्नूनाथ ने बताया कि रविवार रात वह छत पर सोए हुए थे। करीब 11 बजे हथियारबंद चार बदमाशों ने उन्हें जगाया। इसके बाद उनके हाथ-पैर चारपाई से बांध दिए और वहां रुकने वाले लोगों के सामान के बारे में पूछा। इसके बाद बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और 40 से ज्यादा रजाई-गद्दे, खाद्य सामग्री के बोरे, नोटों की मालाओं समेत अन्य सामान लूट लिया। 

महंत ने बताया कि मठ में दो मंदिरों मटीली नाथ बाबा मंदिर और कालूनाथ बाबा मंदिर के दानपात्रों को तोड़कर भी नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने महंत के पैर खोले और नीचे लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। महंत ने बताया कि चार बदमाश अंदर लूटपाट कर रहे थे और दो बदमाश नीचे खड़े थे। लूटा गया सामान बदमाश किसी वाहन में भरकर ले गए। सोमवार सुबह अपने खेत पर जा रहे कमाला गांव निवासी आड़ीमल ने शोर सुना और महंत को कमरे से निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंची और डॉग स्क्वायड से छानबीन कराई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें