फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या से तनाव: मामूली विवाद में लोहे की रॉड से हमला, युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 10 Sep 2021 11:07 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

शामली में मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में गुरुवार देर रात मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

विज्ञापन

 
बस स्टैंड पर हुआ था युवकों से विवाद
कस्बा बनत के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी 24 वर्षीय समीर गुरुवार रात करीब नौ बजे किसी काम से कस्बे के बस स्टैंड पर गया था। उसी दौरान वहां पर खड़े कस्बे के सात-आठ युवकों से समीर का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने समीर के साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मौत के बाद क्षेत्र में तनाव
इसके बाद परिजन घायल युवक को लेकर शामली अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी और मृतक पक्ष अलग-अलग वर्ग के होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी है। 
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
बता दें कि पीड़ित पक्ष की तरफ से थाना आदर्श मंडी में आठ आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें