फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को मार डाला, कक्षा 12 का छात्र था सौरभ, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 23 Dec 2021 07:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत के एक युवक की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि सौरभ 12वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के पोइस नंगला गांव निवासी छात्र की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई। छात्र बड़ौत नगर की लक्ष्मीनगर कॉलोनी में अपने ताऊ के यहां रह रहा था और बुधवार रात में गांव का ही एक युवक उसे बुलाकर ले गया था। कुछ देर बार उसका शव लक्ष्मीनगर कॉलोनी के पास ही पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, छात्र की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


मृतक छात्र सौरभ (18) पुत्र ओमपाल पोइस नंगला थाना बिनौली का रहने वाला था। वह नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। 20 दिसंबर को वह कॉलेज में अपनी फीस जमा करने के लिए आया था। इसके बाद से वह बड़ौत में अमीनगर सराय मार्ग स्थित लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रहने वाले अपने ताऊ राजवीर सिंह के यहां रह रहा था। बुधवार को भी वह अपने ताऊ के घर ही था। 

परिजनों के मुताबिक रात में उसके गांव का ही रहने वाला एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। मध्यरात्रि में एक होमगार्ड ने परिजनों को सूचना दी कि सौरभ सीएचसी में भर्ती है। सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे तो सौरभ का शव देकर कोहराम मच गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि सौरभ के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था, जिस कारण उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

होमगार्ड ने बताया कि लक्ष्मीनगर कॉलोनी के पास ही सौरभ लहूलुहान हालात में पड़ा मिला था। सीएचसी में लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने पोइस नंगला के रहने वाले एक युवक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। फिलहाल युवक की मौत सड़क हादसे से होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मगनवीर सिंह गिल, कोतवाली प्रभारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें