फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में मर्डर: 9वीं की छात्रा को मार डाला, घर में पड़ी मिली तरन्नुम की लाश, सभी परिजन थे गायब

Thu, 14 Apr 2022 12:53 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

एक 9वीं की छात्रा को चाकू से गोदकर मार डाला। छात्रा की लाश घर में ही पड़ी मिली। वहीं सभी परिजन घर से फरार हो गए हैं। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
बागपत में घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तिलपनी गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा तरन्नुम (17) की बुधवार शाम को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को वहां से खून में सना हुआ चाकू भी मिला है। छात्रा के परिवार के सदस्य घर से गायब है। पुलिस ऑनर किलिंग सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


तरन्नुम के माता-पिता की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद से वह अपनी दादी जरीना के पास रहती थी। उसका भाई भी साथ ही रहता है, बराबर के कमरों में उसके दो चाचा रहते हैं। बुधवार शाम तरन्नुम घर में अकेली थी, उसकी दादी व दोनों चाचा नमाज पढ़ने के लिए गए थे। उसका भाई उस वक्त घर से बाहर था। 

यह भी पढ़ें: घर का इकलौता चिराग था वंश: हाईवे पर दिनदहाड़े मर्डर, हत्या से मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नमाज के बाद दादी घर पहुंची तो उसने छात्रा का शव पड़े देखा। उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को सूचना देने के बाद से परिवार के सभी सदस्य घर से गायब है। 

यह भी पढ़ें: कॉलेज में गुंडागर्दी की हदें पार: चीखता रहा बीटेक का छात्र, पर नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, देखें मर्डर की तस्वीरें
विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि वहां पूछताछ में पता चला है कि छात्रा की बरसिया गांव के किसी युवक से जान पहचान थी और उससे बातचीत भी करती थी। इसको लेकर घर में विवाद भी कई बार हुआ। इसको देखते हुए ही जांच की जा रही है और छात्रा के परिवार के लोगों के मिलने पर ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। एसपी के अनुसार छात्रा के भाई व चाचा को तलाश किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें