बागपत। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिषद ने उनके अनुक्रमांक की सूची सभी विद्यालयों की बेवसाइट पर जारी कर दी है। इसके अतिरिक्त छात्र अपने नौवीं अथवा 11वीं के पंजीकरण से बोर्ड की वेबसाइट से अनुक्रमांक डाउनलोड कर सकते हैं।
परिषद ने यूपी बोर्ड दसवीं व 12वीं के छात्रों को अनुक्रमांक अपलोड करने में परेशानी न हो इसके लिए विद्यालयों की बेवसाइट पर उनके अनुक्रमांक अपलोड कर दिए हैं। इसके अतिरिक्त छात्र परिषद की वेबसाइट पर नौवीं व 11वीं का पंजीकरण दर्जकर अनुक्रमांक अपलोड कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड ने छात्रों के अनुक्रमांक की व्यवस्था विद्यालयों में कर दी है। छात्र विद्यालय पहुंचकर अनुक्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्र परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण दर्ज कर अनुक्रमांक डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद