बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में कक्षा 12 के एक छात्र ने स्कूल जाने के लिए कहने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी और पिस्टल व खोखा कारतूस भी पुलिस के सुपुर्द किया।
मृतक छात्र माणिक (16) पुत्र दीपेंद्र सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय बागपत में कक्षा 12 में पढ़ता था। वह तीन दिन पहले अवकाश पर घर आया था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उसके पिता उसे उठाकर स्कूल जाकर परीक्षा देने को कहकर खेत पर चले गए। इसी दौरान छात्र ने घर में रखी देशी पिस्टल को कनपटी से सटाकर गोली मार ली।