फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 12वीं के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या, पिता ने सिर्फ स्कूल जाने के लिए कहा था, परिवार में पसरा मातम

Tue, 03 Oct 2023 05:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में 12वीं के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पिता ने सिर्फ स्कूल जाने के लिए कहा था। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में कक्षा 12 के एक छात्र ने स्कूल जाने के लिए कहने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी और पिस्टल व खोखा कारतूस भी पुलिस के सुपुर्द किया।

विज्ञापन


मृतक छात्र माणिक (16) पुत्र दीपेंद्र सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय बागपत में कक्षा 12 में पढ़ता था। वह तीन दिन पहले अवकाश पर घर आया था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उसके पिता उसे उठाकर स्कूल जाकर परीक्षा देने को कहकर खेत पर चले गए। इसी दौरान छात्र ने घर में रखी देशी पिस्टल को कनपटी से सटाकर गोली मार ली।

घर पर मौजूद दादी व सोहनवीरी के शोर मचाने व गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे परिवार के लोग उसे बड़ौत के अस्पताल लेकर गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते वक्त बीच रास्ते में छात्र की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Earthquake in UP: भूकंप के तेज झटकों से दहला पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर दौड़े लोग
विज्ञापन

मृतक के चचरे भाई विश्वजीत पुत्र सतेंद्र ने थाने पर घटना में किसी का दोष नहीं होने की लिखित सूचना देकर पिस्टल व खोखा कारतूस पुलिस के सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया। जांच की जा रही है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: बिहार के बाद पश्चिमी यूपी से उठी प्रदेश में जाति गणना की मांग, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- आंकड़े अविश्वसनीय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें