बागपत। मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया है। तापमान गिरकर 32 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश से गेहूं और आम के किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है, उसके गिरने का खतरा बढ़ गया है।
मंगलवार तक पारे का मिजाज 38 डिग्री के पार था, बुधवार को तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय बारिश हुई। गर्मी से भले ही लोगों ने राहत महसूस की हो, किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल पककर तैयार है, ऐसे में अगर बारिश हुई तो फसल गिरने का खतरा है। उधर, रटौल क्षेत्र में आम के बाग मालिकों को भी मौसम खराब होने से टेंशन बढ़ गई है। बागान मालिकों का कहना है कि वह पहले भी नुकसान झेल चुके हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने सात अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है।