फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वालों की बनेगी यूनिक आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने और पारदर्शिता अपनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग का कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों तथा कर्मचारियों की यूनिक आईडी जारी की जाएगी। इसके कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता और किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए यूनिक आईडी जारी की जाएगी।
वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति ऑनलाइन की जाएगी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी परीक्षकों, कक्ष निरीक्षकों और कर्मियों की यूनिक आइडेंटिटि जारी की जाएगी। इसके चलते किस विद्यालय के शिक्षक की ड्यूटी कहां लगाई जा रही है। इस बारे में शिक्षक के अतिरिक्त कोई व्यक्ति नहीं जान सकेगा। शिक्षा विभाग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचाव के लिए यह प्रक्रिया अपनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षकों, कक्ष निरीक्षकों और अन्य कर्मियों की ऑनलाइन नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। वहीं, इन्हें यूनिक आईडी दी जाएगी। जिससे पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें