फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनकड़ की तेरहवीं में पहुंचे चौधरी जयंत, यज्ञ में दी आहुति व परिजनों को दी सांत्वना

Sun, 26 Jul 2026 10:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत में त्रिपुरा पुलिस के डीजीपी अनुराग धनकड़ की तेरहवीं में केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत पहुंचे। उन्होंने यज्ञ में आहुति देकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
डीजीपी अनुराग धनकड़ की तेरहवीं में केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा पुलिस के डीजीपी अनुराग धनकड़ की तेरहवीं रविवार को बड़ौत के गांधी रोड स्थित उनके आवास पर हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने यज्ञ में आहुति देकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में रालोद विधायक अजय कुमार, एडवोकेट सोमेंद्र ढाका और बाबा शाहमल के प्रपौत्र चौधरी यशपाल समेत कई लोगों ने डीजीपी अनुराग धनकड़ को श्रद्धांजलि दी।

कई पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचे और यज्ञ में आहुति देकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

इस मौके पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, वीरेंद्र सिंह, रालोद नेता अश्वनी तोमर, मलकपुर गन्ना विकास समिति के चेयरमैन अंकित वीर, धर्मेंद्र चेयरमैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें