फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के रीति-रिवाज समझने पहुंचे विदेशी

Fri, 09 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
छपरौली के ऋषिकुल विद्यापीठ इंटर कालेज में पहुंचे कनाडा से आए विदेशी मेहमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के छपरौली क्षेत्र के जागोस गांव स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में कनाडा से एक कॉलेज के शिक्षकों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज के अतिरिक्त गांव के लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने गांव के रहन-सहन लोगों में आत्मीयता की भावना को जमकर सराहा। इस दौरान गांव में हुई एक शादी की दावत में भी वे शामिल हुए और देशी खानपान के मुरीद हो गए। इससे पूर्व कॉलेज में पहुंचने पर आगंतुकों को स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान गाया। यहां विदेशियों ने जमकर डांस भी किया। विदेशियों के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में  सैंडी प्रेंटिम, जेम्स कुक, जार्ज ग्रांट, माइक, मोरिस्सन, सेज करियन, ओलिवा कोवान, हेजल वेरी, एंड्रीना, ब्रजमान, पेज रोस, लिली हटरमन, काइली डाइक, डेरी मेरिस्सन, सोनम जिनपा पेरेलो, जैसमिन, कलुरे थोंपसन, डूडरा, मैक करोरी, सवाराहे लैशमन, लीनर मुररे शामिल रहे। उनके साथ कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कौशिक, राजीव कुमार, उमरपाल, मदनपाल, रूपा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें