फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्टाफ की कमी से जूझ रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरामहादेव प्राथमिक स्वास्थ्य में स्टाफ नहीं होने के कारण मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरामहादेव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ की कमी से जूझ रहा है और यहां मरीजों को ब्लड जांच की सुविधा के साथ प्रसव तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीज काफी परेशान हैं।
पुरामहादेव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई गांवों के मरीज दवाई लेने के लिए आते हैं, जिसमें हरियाखेड़ा, मवीखुर्द, बुढ़सैनी शामिल हैं। यहां रोजाना 60 से अधिक ओपीडी होती है। केंद्र पर तीन स्वास्थ्य कर्मियों का स्टाफ है। इसमें डॉ. मोहम्मद अमीर, फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय शामिल हैं। केंद्र पर न तो प्रसव की सुविधा है और न ही खून जांच करने की सुविधा मरीजों को मिल पा रही है।
विज्ञापन

केंद्र पर सफाई के लिए कर्मचारी तक नहीं है। स्टाफ के अभाव में केंद्र जूझ रहा है और ऐसे में मरीजाें को काफी परेशानी होती है। मरीजों को पानी तक की भी सुविधा नहीं मिल रही है। प्रसव नहीं होने के कारण महिलाओं को बागपत की तरफ दौड़ लगानी पड़ती है, जिससे काफी परेशानी होती है। मरीजों को बुखार व दर्द की दवाई देकर ही काम चलाया जा रहा है। केंद्र प्रभारी डॉ. मोहम्मद अमीर ने बताया कि केंद्र पर मरीजों को दवाई दी जा रही है।
विज्ञापन

- यहां न तो खून की जांच की सुविधा है और न ही प्रसव की। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। अफसरों का ध्यान देकर मरीजों के लिए सुविधा बढ़ानी चाहिए। - सोनपाल
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधा बढ़ाने के लिए शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग के अफसर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। - कमलेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें