फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने किशोरी को एक लाख रुपये में बेचा

Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
बागपत। कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा द्वारा 15 वर्षीय भांजी को एक लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खरीदार ने किशोरी को देह व्यापार के धंधे में उतार दिया। तितरौदा गांव में आठ दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित किशोरी किसी तरह मुक्त होकर परिजनों के साथ बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंची।
विज्ञापन


शामली के कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि वह 4 दिसंबर को चचेरे मामा के घर गई थी। 12 दिसंबर की शाम करीब चार बजे मामा व उनका लड़का घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे अपने गांव के बाहर सड़क पर लाए। मामा के फोन करने पर एक कार आई। उसमें चार लोग थे, जिनमें से दो को वह जानती है। ये बाप-बेटे हैं। मामा ने कहा कि तितरौदा गांव के हमारे जानकार हैं। इनके साथ चली जाओ और वहां से अपने घर चली जाना।

किशोरी के मुताबिक, गाड़ी में बैठते ही आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसके पीते ही वह बेहोश हो गई। होश में आई तो खुद को एक बंद कमरे में पाया। कार में दिखा एक युवक उसके पास तमंचा लिए खड़ा था। उसने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उसे खाने में नशीली गोलियां दी गईं, जिस कारण वह अधिकांश समय बेहोश हालत में रही। 20 दिसंबर की रात करीब नौ बजे आरोपी युवक ने वहां दो लड़कों को बुलाया। तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने आरोपियों से छोड़ने को कहा तो उन्होंने कहा कि मामा और ममेरे भाई ने उसे एक लाख रुपये में बेच दिया है।
विज्ञापन


किशोरी के मुताबिक, आरोपियों ने उससे एक कोरे कागज पर अंगूठा भी लगवाया। बाद में युवक के दोनों साथी चले गए। आरोपी नशे में था। मौका पाकर सुबह करीब चार बजे वह मकान की छत के रास्ते खेत में कूदकर रोड पर पहुंची। वहां से ट्रक में सवार होकर बराल स्टैंड पर पहुंची। वहां से सीधे दोघट क्षेत्र में अपनी बहन के घर गई। उसके साथ एसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें