फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रेमी के साथ नहीं रह सकी तो जिंदगी को अलविदा कह गई, प्रेमी लड़ रहा जिंदगी की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। प्रेमी-प्रेमिका साथ नहीं रह सके तो दोनों ने दुनिया छोड़ने का फैसला कर लिया। सोमवार को छपरौली मार्ग स्थित होटल में जहरीला पदार्थ निगलकर प्रेमिका ने दुनिया छोड़ दी। वहीं प्रेमी लक्की दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव के लक्की और उसकी प्रेमिका के परिवार ईंट भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। करीब एक साल पहले बिनौली क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर उनकी मुलाकात हुई थी। यहीं से उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। दोनों 23 मार्च को अपने घरों से चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तलाश कर लिया। लक्की के परिजनों ने लड़की के बालिग होने पर शादी का प्रस्ताव भी रखा था। हालांकि यह बातचीत सिरे नहीं चढ़ सकी। सोमवार को प्रेमिका अपने परिजनों के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रही थी। वहां पर घर से चाय लाने की बात कहकर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। दो घंटे बाद पुलिस ने फोन कर होटल में जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना दी। प्रेमिका के परिवार वाले कोतवाली पहुंचे, पर पोस्टमार्टम हाउस नहीं गए। जिला अस्पताल से रेफर किए गए लक्की की हालत दिल्ली के अस्पताल में चिंताजनक बनी हुई है।
-होश आने पर लक्की के बयान दर्ज करेगी पुलिस
दोनों के आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ निगलने बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लक्की से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर कुछ बता नहीं सका। अब पुलिस उसके होश में आने पर बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें