फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बुढ़सैनी गांव में हुई किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। बुढ़सैनी गांव में सोमवार को किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस बैठक में ओवरलोड वाहनों के कारण गांव में हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने कहा कि ओवरलोड वाहन टोल बचाने के लिए गांव के अंदर से गुजरते हैं। इससे गांव में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मलिक ने कहा कि इस स्थिति से गांव में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। महिपाल ने बताया कि भारी वाहनों के कारण गांव की सड़कें टूट चुकी हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भारी वाहनों के लगातार गुजरने से गांव की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों दोनों को परेशानी होती है। किसान मजदूर संगठन ने प्रशासन से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है। इस मौके पर टिंकू शर्मा, पंकज, सुनील प्रजापत, बबलू यादव, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार और प्रधान अजय यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें