फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यूआईडीआई के सहायक प्रबंधक ने पौने दो साल में नहीं कराई बैठक

Fri, 27 Dec 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने यूआईडीआई के सहायक प्रबंधक राजीव त्रिपाठी को पौने दो साल में बैठक नहीं कराने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

साथ ही कार्यशैली सही नहीं होने पर सीएससी वाई-फाई चौपाल जन सेवा केंद्रों का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधार अनुश्रवण समिति की बैठक फरवरी 2023 के बाद से जिले में नहीं हुई है। नोडल अधिकारी सहायक प्रबंधक राजीव त्रिपाठी ने लापरवाही बरती।
डीएम ने सहायक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की शासन को संस्तुति भेजने के निर्देश दिए। बताया कि जिले में सीएससी वाई-फाई चौपाल जन सेवा केंद्र का संचालन किया जाता है और संचालक की कार्यशैली अच्छी न होने पर टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने अपर सांख्यिकी अधिकारी सुखपाल को बड़ौत, बिनौली छपरौली व अपर सांख्यिकी अधिकारी जगदीश को बागपत, खेकड़ा व पिलाना में आधार सेवा केंद्र के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। वहीं संचालक रोहित की कार्यशैली अच्छी नहीं होने पर कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व शहरी क्षेत्रों में आधार पंजीकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ़ तीरथ लाल, डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें