फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार करने पर सुधीर समेत 51 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर बिनौली गांव में जुलूस निकाल रहे सुधीर कुमार और उसके साथी आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए। बिनौली पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सुधीर जाट बिनौली गांव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपने साथियों के साथ सोमवार को प्रचार कर रहे थे। जानकारी मिलते ही वहां पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। उन्होंने जुलूस की अनुमति के संबंध में जानकारी की तो उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। बाद में जुलूस की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद बिनौली थाने में आरोपी सुधीर और 40-50 अज्ञात अन्य लोगों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन धारा 123 (3) लोक प्रतिनिधि अधिनियम और 188 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिनौली पुलिस ने कहा केस की विवेचना शुरू कर दी गई है। 

54 वाहनों के चालान किए
बागपत। विधानसभा चुनाव को देख पुलिस ने जनपद में अभियान चलाकर 54 वाहनों के चालान कर 71800 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूला। इस दौरान दो वाहनों की काली फिल्म उतारी। 
विज्ञापन


पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
बागपत।  मंगलवार को एएसपी अजीजुल हक और खेकड़ा, चांदीनगर पुलिस और पीएसी ने ढिकौली गांव में पांच मकानों में दबिश दी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली थी गांव के कुछ लोग बड़े स्तर पर शराब तस्करी कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए सर्च अभियान चलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें