बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : BARAUT
मारपीट के बाद आरोपी युवकों ने सोशल मीडिया पर कर दिया था वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गुराना रोड के रहने वाले एक युवक को मामूली कहासुनी के बाद मुर्गा बनाकर पीटने और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के दो आरोपियों को बुधवार को कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा है। मारपीट करने वाले अन्य युवकों की तलाश जारी है।
कुछ दिन से सोशल मीडिया पर एक युवक को मुर्गा बनाकर मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा था। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को कोतवाल पुलिस ने दो आरोपियों को बावली चुंगी से दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए युवकों में उपेन्द्र पुत्र भोपाल व अनिल पुत्र कृष्णपाल निवासी ढ़िकाना है। दोनों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गुराना रोड निवासी एक युवक को मुर्गा बनाकर पीटा था। मारपीट करने वाले अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।