फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित मीतली चौराहे पर रविवार दोपहर बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टटीरी चौकी के एसआई प्रियव्रत आर्य ने बताया कि रविवार दोपहर बाइक पर सवार अहेड़ा निवासी संजीव पुत्र धीरज और सुमित पुत्र धर्मपाल मेरठ की ओर से बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मेरठ की ओर जा रही थी। मीतली चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायलों में संजीव की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें