बागपत। जिला सहकारी बैंक की चार शाखाओं को छोड़कर अन्य शाखाएं रोस्टर के आधार पर सप्ताह में तीन दिन ही खुलेंगी। बैंक के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने यह आदेश जारी किए हैं। बड़ौत मुख्य, बागपत मुख्य, रमाला और बागपत शुगर मिल स्थित शाखा सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगी। इनमें शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। साथ ही 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम किया जाएगा। खेकड़ा, छपरौली, दोघट, अमीनगर सराय, बावली, लुहारी, अग्रवाल मंडी टटीरी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को लॉकडाउन होने पर ये शाखाएं मंगलवार को भी खुलेंगी। वहीं, बिनौली, बड़ौत, कासिमपुर खेड़ी, दाहा, सुंहेड़ा, बालैनी और ढिकौली स्थित शाखाएं मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को खुलेंगी। सभी शाखाओं में ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर व अन्य सुरक्षा इंतजाम करने होंगे। संवाद