फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं का अपहरण

Tue, 05 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के हिसावदा गांव से तीन दिन पूर्व महिला का अपहरण कर लिया गया। तलाश करने पर पता नहीं चलने पर सिंघावली अहीर थाना में तहरीर दी । इसके अलावा सरूरपुर गांव के पास स्थित एक भट्ठे से भी चौकीदार ने महिला का अपहरण कर लिया है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। दोनों घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
   हिसावदा निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी तीन दिन पूर्व घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। तलाश करने पर पता चला कि उसका एक युवक ने अपहरण कर लिया है। उन्हें रिश्तेदारी और आसपास तलाश गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को उसने सिंघावली अहीर थाना में पहुंचकर पुलिस अफसरों से अपनी पत्नी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।   थाना पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा निरपुड़ा गांव के व्यक्ति ने बताया वह अपने  परिवार के साथ सरूरपुर गांव के भट्टे पर ईंट पथाई का कार्य करता है। तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी    भट्ठे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। तलाश करने पर पता चला कि उसका भट्ठे के चौकीदार ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
  उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उसने सोमवार को कोतवाली में पहुंचकर घटना की शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहामहिला की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। 

पुराना कस्बा में किशोरी से छेड़छाड़, तनाव
बागपत।  पुराना कस्बा में किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर बदनीयत से मकान में खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की कोतवाली में शिकायत की गई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से तनाव की स्थिति है। 

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी रविवार शाम करीब सात बजे घर से बाहर गोबर डालने के लिए गई थी। आरोप है कि लौटते समय रास्ते में पड़ोस में रहने वाले विशेष समुदाय के युवक ने उसके छेड़छाड़ की और अपनी बहन के साथ मिलकर उसे बदनीयत से मकान में खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग आए तो आरोपी फरार हो गया।

विरोध करने पर आरोपियों के परिजनों ने भी उनसे बदसलूकी कर मारपीट की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि आरोपी को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। कस्बा में तनाव की स्थिति नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें