फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियों का अपहरण

Sun, 01 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत नगर के एक मुहल्ले से शुक्रवार की शाम एक युवक किशोरी का अपहरण कर ले गया। देर रात पुलिस ने आरोपी युवक को बड़का रोड से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो संप्रदाय का होने से तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन

किशोरी शुक्रवार को घर पर अकेली थी, तभी दूसरे मोहल्ले का युवक जबरन उसका अपहरण कर ले गया। किशोरी के परिजन घर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। पिता ने आरोपी युवक को नामजद कराते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार की देर रात बड़का रोड के जंगल से आरोपी युवक को दबोच लिया और किशोरी को बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी युवक शाहरूख बड़ौली रोड का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है और युवक से पूछताछ की जा रही है। यह मामला अपहरण की धाराओं व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

  सिसाना भट्ठे से किशोरी का अपहरण  बागपत। कोतवाली क्षेत्र के सिसाना भट्ठे से 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण हो गया। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने शनिवार को पुलिस से शिकायत की। रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव के व्यक्ति ने कोतवाली पर दिए शिकायत पत्र में बताया उसका परिवार सिसाना गांव के एक भट्ठे पर ईंट पथाई करता है। दो दिन पूर्व शाम के समय उसकी बेटी भट्ठे पर बने कमरे में थी। परिवार के लोग ईंट पथाई करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उसकी बेटी वहां से गायब हो गई। तलाश करने पर पता चला कि दूसरे भट्ठे पर रहने वाला युवक उसका अपहरण करके ले गया है। उन्हें आसपास तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। आरोपी के परिजनों से जानकारी की तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने पुलिस से किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है। इसी आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें