गोवंश तस्करों से पूछताछ करते सीओ रमाला।
- फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में रमाला पुलिस ने टाटा 407 में ककड़ीपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान कटान के लिए ले जाये जा रहे आठ गाय और तीन बछड़ों को पकड़ लिए। दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो छुरे और रस्सियां भी बरामद हुई है।
सीओ रमाला राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब से टाटा 407 नंबर यूपी 19 टी 1835 में शामली के लिए गौवंश को लाया जा रहा है। इस सूचना पर ककड़ीपुर चौकी पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो बड़ौत की ओर से टाटा 407 आता दिखाई दिया। पुलिस को देख उसका चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। जबकि उसमें सवार दो लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों में खुशनसीब पुत्र बाबू कुरैशी, शौकीन पुत्र अशरफ निवासी बनत शामली है। टाटा 407 से आठ गाय और तीन बछड़े बरामद हुए है। दोनों के पास से दो छुरे और रस्सियां भी पुलिस ने बरामद की है। फरार चालक बनत निवासी नसीम है। पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि उन्हें तो एक-एक हजार रुपये में यह कहकर लाया गया था कि तुम गौवंश को लाकर शामली में छोड़ देना। पुलिस ने गौवंश को गौशाला में भेजा दिया, जबकि टाटा 407 को सीज कर दिया।