फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस करने के लिए दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
झगड़ें में घायल जौनमाना निवासी । - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जौनमाना गांव का मामला, दोनों पक्षों से नौ लोग घायल
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव में बुधवार की रात शादी समारोह में बज रहे डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जौनमाना गांव निवासी बबलू के पुत्र की मंगलवार को शादी हुई थी। बुधवार को गांव में ही पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें डीजे बज रहा था। घर और गांव के लोग इस पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रामेश्वर पांचाल और सचिन के बीच डीजे पर नाचने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। शादी समारोह में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। संघर्ष में रामेश्वर पक्ष से बलजोर व सुमेरा पुत्रगण रूपराम, रामेश्वर पुत्र बलजोर, सूरज व श्याम पुत्रगण पवन, जोनी पुत्र चंदर, प्रीति पुत्री रामेश्वर और दूसरे पक्ष से विपिन पुत्र विनोद व रोहित घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया। बाद में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें