बागपत के पुराना कस्बे स्थित इसी प्लाट पर विवाद के कारण पुलिस ने काम रोक दिया
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर के पुराना कस्बे में छह बीघा जमीन के रुपये को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बन गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और प्लॉट की घिराई के कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है। किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
पुराना कस्बा निवासी हाजी नवाब पक्ष और जाहिद पक्ष के बीच छह बीघा जमीन के लेन-देन का विवाद सामने आया । जाहिद पक्ष ने यह जमीन करीब 77 लाख रुपये में खरीदी । हाजी नवाब का निधन हो चुका है, उसके परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें सिर्फ 65 लाख रुपये दिए हैं। रविवार को जाहिद पक्ष जमीन पर बनें एक प्लॉट की घिराई का कार्य करा रहा था, इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। किसी ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने मौके पर काम रुकवा दिया है। इंस्पेक्टर ने कहा किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। दोनों पक्ष को हिदायत दे दी गई है।
बच्चों के विवाद में भाई पर बलकटी से हमला
बागपत। पुराना कसबा के मोहल्ला कुरैशियान में बच्चों के विवाद में छोटे भाई ने बड़े पर बलकटी से हमला कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। मोहल्ला कुरैशियान निवासी रिजवान ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर भाई ने बलकटी से हमला किया। परिजनों और पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा दोनों में बच्चों का विवाद सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।
बागपत के पुराना कस्बे स्थित प्लाट के विवाद को लेकर दोनो समुदाय के लोगो से वार्ता करते कोतवाल अरवि- फोटो : BAGHPAT
बागपत के पुराना कस्बे स्थित प्लाट पर विवाद को लेकर एकत्र हुए युवकों को खदेड़ते पुलिसकर्मी व मजदू?- फोटो : BAGHPAT