फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: डेंगू ने बच्ची समेत ली दो की जान, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, लोगों में दहशत का माहौल

Tue, 07 Nov 2023 05:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में डेंगू बुखार से बच्ची समेत दो की मौत हो गई। दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, दो मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
दोनों के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे में डेंगू बुखार से एक युवक और एक बच्ची की मौत हो गई। इससे कस्बा वासियों में शोक की लहर दौड गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी दीपक अग्रवाल दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बजाज और होंडा बाइकों की एजेंसी चलाते हैं। दीपक अग्रवाल के इकलौते बेटे रितिक अग्रवाल (21) और बेटी वर्तिका चार दिन से बुखार से पीडित थे। परिजनों ने उनका कस्बे में एक प्राइवेट डॉक्टर के नर्सिंग होम में उपचार कराया। लेकिन आराम नहीं लगा। फिर हालत बिगड़ने लगी। 

इसके बाद परिजनों ने दोनों को दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बहन-भाई की जांच की। जांच में दोनों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। वहीं, हालत अधिक बिगड़ने पर मंगलवार सुबह रितिक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि डेंगू से ग्रसित वर्तिका अग्रवाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इसके अलावा कस्बे के मोहल्ला रामपुर निवासी अनिल त्यागी की बेटी संजीवनी त्यागी (12) भी करीब पांच दिन से डेंगू बुखार से ग्रसित थी। परिजन उसका उपचार बागपत के एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे थे। लेकिन आराम नहीं लगा। सोमवार की रात बच्ची ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को युवक और बच्ची के परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। दो मौत होने से कस्बा वासियों में शोक की लहर है। खेकड़ा सीएचसी प्रभारी मसूद अनवर का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर दोनों मोहल्लो में स्वास्थ्य शिविर भी लगवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें