फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में डबल मर्डर: ट्यूबवैल पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष... जीजा-साले की गोली मारकर हत्या

Sat, 03 Aug 2024 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। ट्यूबवैल पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने जीजा-साले की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Baghpat Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जीजा-साले की गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात हुई दो हत्याओं से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बागपत के चांदीनगर इलाके के मंसूरपुर के जंगल में यह वारदात हुई। गाजियाबाद के मुरादनगर के नवीपुर का कुलदीप अपने जीजा मंसूरपुर निवासी कवींद्र के पास गया था। रात में इनके पास ट्यूबवैल पर खैला गांव के कई युवक थे। वहां विवाद होने पर खैला के युवकों ने कुलदीप और कवींद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। 

कवींद्र को करीब 14 गोली लगी हैं और कुलदीप को 2-3 गोली लगी हैं। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मान रही कि आपसी संघर्ष में यह हत्याकांड हुआ है। मृतक का आपराधिक इतिहास  है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




मृतक के  परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। ऐसा कृत्य करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

Trending Videos

खैला के जंगल में हिस्ट्रीशीटर कविंद्र उर्फ बिट्टू और उसके साले की गोलियों से भूनकर हत्या की गई है। परिजनों  का आरोप है साथियों ने ही घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया है। वहीं एक आरोपी भी गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। आईजी और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

खैला-मंसूरपुर के जंगल में एक नलकूप के पास दो युवकों के शव गोली लगे करीब 15 मीटर की दूरी पर शुक्रवार रात पड़े मिले। इनमें से एक युवक के पास से बंद मोबाइल मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर दोनों युवकों के शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन

माैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उनकी पहचान हिस्ट्रीशीटर कविंद्र उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम मंसूरपुर व उसके साले कुलदीप निवासी ग्राम नवीपुर गाज़ियाबाद के रूप में  हुई। वहीं खैला गांव के एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस को गोली लगने की सूचना दी। पुलिस को उसके शरीर में छर्रे लगे मिले। 

पुलिस ने  हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। कुलदीप के भाई एडवोकेट संदीप चौधरी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने पुलिस को गोली लगने की जानकारी दी है, उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात अंजाम दिया है। वह व्यक्ति कविंद्र का साथी था। कविंद्र व कुलदीप को घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय  का कहना है हर बिंदु पर जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें