फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टीकरी में दीवार के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बा टीकरी में दीवार के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जहां एक बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में टीकरी चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों की चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में बृहस्पतिवार शाम सेवाराम और जयसिंह पक्ष के बीच दीवार को लेकर विवाद हो गया और उनमें मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर पथराव किया गया। पथराव होते ही गली में भगदड़ मच गई और लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने चौकी प्रभारी सोमपाल सिंह की तहरीर पर दोनों पक्षों के पालो, शिवम, रविता, दूसरे पक्ष के राहुल, संतोष, मंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में थाना प्रभाारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें