फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बच्ची समेत दो की मौत

Thu, 10 Sep 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत- खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा बुखार का कहर थमने का नहीं ले रहा। बुधवार को केतीपुरा मोहल्ले में दो वर्षीय बच्ची आसमीन की मौत हो गई।  उधर, खेकड़ा  में  भी बुखार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गमगीन माहौल मे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 बागपत के पुराना कस्बा निवासी मोनी की दो वर्षीय बेटी आसमीन पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसका निजी चिकित्सकों से उपचार कराया था। हालांकि उसकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। मंगलवार शाम उसकी अचानक हालत बिगड़ गई।

निजी चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसका दिल्ली चिकित्सक में उपचार कराया। बुधवार सुबह परिजन बच्ची को लेकर घर लौट आए थे। सुबह करीब 11 बजे बच्ची की अचानक हालत फिर बिगड़ गई। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एक ही मोहल्ले में दो बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस बारे में सीएमओ डॉक्टर रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि वे लखनऊ गए हुए थे। अभी लौटे हैं। इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है।

इसका पता लगाया जाएगा। चार दिन के अंदर ही एडीएम के पेशकार राजीव की पत्नी नम्रता के अलावा खट्टा प्रहृलादपुर में एक छात्र व एक महिला, सरूरपुर में एक युवक की बुखार से मौत हो चुकी है।

उधर, खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर निवासी तीस वर्षीय पवन पुत्र बिजे को गत तीन दिन से बुखार आ रहा था।  युवक के पिता बिजे ने बताया कि लगातार उपचार कराने के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। चिकित्सक के यहां ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें