फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता के भाई की हत्या में हिस्ट्रीशीटर के बेटे समेत दो ने कोर्ट में सरेंडर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण तोमर के भाई भूपेंद्र चौधरी की हत्या के मामले में हिस्ट्रीशीटर के पुत्र समेत दो ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर व उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। ये दोनों फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

सिरसली गांव में भूपेंद्र चौधरी की 27 सितंबर 2016 को घर के समीप ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें हिस्ट्रीशीटर सतेंद्र, उसकी पत्नी रेखा व मनोज को एडीजे प्रथम अवध बिहारी सिंह की अदालत ने 25 अगस्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं, केस की सुनवाई के बीच 19 अगस्त से हिस्ट्रीशीटर सतेंद्र का पुत्र अर्जुन व निर्भय अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत ने उनकी फाइल को अलग कर दिया था। इसके साथ ही दोनों के गैर जमानती वारंट व मकान की कुर्की के आदेश जारी किए थे। एडीजीसी अनुज ढाका ने बताया कि इस मामले में अब अर्जुन व निर्भय ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दोनों को कोर्ट से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें