फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दस माह की बच्ची सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मरने वालों की संख्या हुई 19, कुल संक्रमित 959
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से दस माह की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो नए दो संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 पर पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में दो संक्रमितों की मौत हुई है। दस माह की बच्ची कहरका गांव की रहने वाली थी, जबकि दूसरा व्यक्ति बिलौचपुरा निवासी था। दोनों की मौत मेरठ में हुई है। अब तक जिले में कुल संक्रमित 959 हो गए हैं। उधर, डीएम शकुंतला गौतम ने जूम पोर्टल से कोविड-19 के संबंध में बैठक की। कोविड-19 नियंत्रित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्टिंग में तीसरे स्थान पर बागपत
जिले में जांच का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सूबे में कोरोना टेस्टिंग के मामले में बागपत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर नोएडा और दूसरे स्थान पर लखनऊ हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत से कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें