नगर पालिका बड़ौत का मामला, तहसीलदार ने फटकार लगाकर किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/ बिनौली। विधान परिषद चुनाव के मतदान के दौरान नगरपालिका बड़ौत में मतदान में गड़बड़ी की शिकायत पर नोकझोंक कर रहे लोगों को तहसीलदार ने शांत किया। उधर, डीएम व एसपी ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शांत व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की।
नगर पालिका में बने पोलिंग बूथों पर शिक्षक सीट के लिए कुल वोट 721 थी, जिनमें से कुल 521 मतदाताओं ने वोट की। कुल प्रतिशत 73.17 रहा। स्नातक चुनाव केे लिए कुल 2789 वोटों में से कुल 1076 वोट पड़ी। प्रतिशत 38.61 रहा। पालिका में मतदान मेें गड़बड़ी किए जाने की शिकायत पर दो गुटों के लोग आपसे में भिड़ गए। तीखी नोकझोंक हुई। तहसीलदार प्रदीप कुमार ने लोगों को आडे़ हाथों लिया और भीड़ को वहां से हटाया। तहसीलदार ने बताया कि किसी ने मतदान में गड़बड़ी की फर्जी सूचना लोगों को दे दी थी, जिसके बाद लोग आपसे में नोंकझोंक करने लगे। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
उधर, ब्लाक परिसर मेें बने पोलिंग बूथों पर एमएलसी शिक्षक की कुल वोट 183 थी, जिसमें से 104 वोट डाली गई। कुल प्रतिशत 56.83 रहा। स्नातक सीट के लिए 1709 में से कुल 476 वोट ही पड़ सकी। कुल प्रतिशत 31 रहा। शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए डीएम शकुंतला गौतम व एसपी अभिषेक कुमार ने निरीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा खुशीराम, बीडीओ राहुल वर्मा रहे।
अधिकारियों ने किया दौरा
बिनौली। एडीएम अमित कुमार, एएसपी अनिल कुमार मिश्र व एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र आदि अधिकारियों ने मतदान का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी मतदान केंद्र पर जाकर जानकारी ली। पीठासीन अधिकारी सचिन सिंघल, सेक्टर मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह व इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे।
पहले वोट को लेकर दिखा उत्साह
बड़ौत। स्नातक चुनाव में पहली बार वोट डालने को लेकर उत्साह दिखा। स्नातक और शिक्षक चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालने के पहुंचने लगे। बावली रोड़ निवासी संगीता पहली बार वोट डालने को लेकर वह उत्साहित थी। उनका कहना था कि हर किसी को वोट डालना चाहिए। गांधी रोड़ निवासी पूनम व आरती ने बताया कि इस बार ही उनका स्नातक मतदान का वोट बना था। इसको लेकर काफी उत्साह रहा। नेहरू रोड निवासी बबीता ने पहली बार वोट डाला। मीनाक्षी भी वोट डालने को लेकर बेहद खुश नजर आए। स्वाति ने बताया कि स्नातक चुनाव के लिए उन्होंने दूसरी बार वोट डाला है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।