-तीन गोकशों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मिलाना गांव के जंगल में नौ दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागने वाले दो गोकशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन गोकशों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मिलाना गांव के जंगल में पांच सितंबर की शाम ईंख के खेत में पुलिस ने छापामारी कर तीन गोकशों को गिफ्तार कर लिया था, जबकि छह गोकश पुलिस से बचकर भाग गए थे। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि भागने वाले गोकश साजिद और आरिफ निवासी फौलादनगर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार चार गोकशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-
चोरी के शक में भैंस व्यापारी से पूछताछ
रटौल। फुलेरा गांव निवासी ओमवीर और सरफाबाद निवासी करमचंद की मंगलवार रात भैंस चोरी कर ली गई थी। भैंस चोरी होने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू की, जिसमें पुलिस ने चोरी के शक में पशु व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला। इस मामले में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर चोरी का खुलासा किया जाएगा।