फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहचौड़ा और सिंगोली में बुखार से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। मौसम में आ रहे बदलाव से क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। शनिवार को बुखार से लहचौड़ा व सिंगोली तगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लहचौड़ा निवासी प्रेमराज (60) कई दिन से बुखार से पीड़ित था। उसका उपचार दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी तबियत खराब हो गई। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, सिंगोली तगा गांव निवासी नीरज (45) पुत्र भजनी कई दिनों से किडनी की समस्या व बुखार से पीड़ित था। उसका उपचार भी दिल्ली के अस्पताल चल रहा था। बृहस्पतिवार देर रात उसकी तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बुखार से हुई मौतों को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें