फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत 15 साल बाद सरकार में शामिल, केपी मलिक बने मंत्री

विज्ञापन
बड़ौत विधायक केपी मलिक। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक केपी मलिक के मंत्री बनने के साथ ही सरकार में 15 साल बाद बागपत भी शामिल हो गया है। खास यह है कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार में बागपत को 44 साल बाद हिस्सेदारी मिली है। इससे पहले नवाब कोकब हमीद और डा. मेराजुद्दीन ही मंत्री रहे है। उधर, खैला गांव के रहने वाले मेरठ की दक्षिण सीट के विधायक सोमेंद्र तोमर भी मंत्री बनाए जाने से यहां के लोगों के लिए खुशी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

बड़ौत विधानसभा सीट से केवल 315 वोट से जीत हासिल करने वाले केपी मलिक को योगी मंत्री मंडल में जगह मिली है। वह बागपत से मंत्री बनने वाले तीसरे विधायक हो गए है। केपी मलिक से पहले वर्ष 1988 में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार में नवाब कोकब हमीद ऊर्जा मंत्री बने थे। इसके बाद वर्ष 2002 में बसपा गठबंधन की सरकार में नवाब कोकब हमीद को पर्यटन मंत्री बनाया था। वर्ष 2003 में सपा गठबंधन की सरकार में भी मंत्री बने थे। बागपत से दूसरे मंत्री बनने वाले डा. मेराजुद्दीन रहे, जो वर्ष 2006 में सपा गठबंधन सरकार में सिंचाई मंत्री बने थे। अब केपी मलिक को राज्यमंत्री बनाया गया है, जिससे लोगों में काफी खुशी है। माना जा रहा है कि सरकार में शामिल होने से अब बागपत में विकास की राह तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें